फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीरेबीज इंजेक्शन खत्म, सीएमओ से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सरकारी अस्पतालों से एंटीरेबीज इंजेक्शन खत्म हो गया है। इससे कुत्ता काटने वाले लोगों को बाजार से महंगा इंजेक्शन खरीदना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री मोती सिंही ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर दिन कुत्तों के काटने से करीब 30 लोग प्रतिदिन इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। यहीं हालत सीएचसी की भी है। मगर बीते तीन माह से इंजेक्शन सप्लाई करने वाली एजेंसी एंटीरेबीज का इंजेक्शन नहीं भेज रही है। इसका खामियाजा उन लोगों को भोगना पड़ रहा है। जिन लोगों को कुत्ता या बंदर काट लेता है। पट्टी क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री मोती सिंह से की। उन्होंने सीएमओ से जवाब मांग लिया है। किन कारणों से प्रतापगढ़ में एंटीरेबीज इंजेक्शन का अकाल पड़ा है। कितनी बार आपूर्ति किया गया। सीएमओ एके श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कई बार एंटीरेबीज इंजेक्शन की डिमांड के लिए विभाग को पत्र भेजा गया, मगर इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रतापगढ़ जिले में इंजेक्शन नहीं आ रहा है। इससे मरीज के साथ ही हम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें