फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने टाइनी बैंक संचालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जनपद में आए दिन लूट, हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने टाइनी बैंक संचालक को मारपीट कर 50 हजार रुपये व लैपटाप छीन लिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने संचालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। खबर भेजे जाने तक मानधाता और जेठवारा पुलिस घटना की सीमा को लेकर छानबीन करती रही।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी दीपेश कुमार (35) पुत्र मेहीलाल ने एसबीआई की टाइनी शाखा जेठवारा थाना क्षेत्र के होला का पुरवा में खोल रखा है। गुरुवार की शाम वह बैंक में रुपये के अलावा जरूरी कागजात व लैपटाप लेकर जेठवारा की ओर बाइक से जा रहा था। मानधाता से जेठवारा रोड पर जाते समय रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। बैग में 50 हजार रुपये ,लैपटाप समेत अन्य कीमती सामान व अभिलेख रखा था। विरोध करने पर बदमाशों ने दीपेश को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वे नहीं मिले। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की टीम ने घायल दीपेश को उपचार के लिए मानधाता अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जेठवारा व मानधाता एसओ ने बताया कि वे लोग बाघराय में है। पुलिसकर्मियों को घटनास्थल की छानबीन के लिए भेजा गया है।

पहले भी लुट चुके हैं टाइनी संचालक
टाइनी बैंक संचालक को लूटने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले बदमाशों ने जेठवारा, मानधाता, कोहड़ौर, अंतू, पट्टी, रानीगंज में संचालकों को शिकार बना चुके हैं। बदमाश उन्हे लूटकर फरार हो जाते हैं और पुलिस बदमाशों को खोजती रहती है। गुरुवार को हुई घटना से टाइनी संचालकों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें