मानिकपुर के रेवली मोड़ के पास अपाची सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर टाइनी संचालक को रोक लिया। उस पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। इसके बाद उसका बैग छीनकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बाराबीघा रामपुगडौली निवासी प्रभात मौर्या ने रेवली मोड़ चौराहे पर बड़ौदा ग्रामीण बैंक की टाइनी खोल रखी है। सोमवार की शाम करीब पांच वह टाइनी बंदकर घर जा रहे थे। रेवली मोड़ से थोड़ा आगे बढने पर अपाचे सवार तीन युवकों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उस पर तमंच के बट से हमला कर दिया।
इसके साथ ही उसके पास मौजूद बैग छीनकर भाग निकले। बैग में टाइनी संचालक ने लैपटॉप, 20000 नकदी व कागजात रखे हुए थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर नवाबगंज व मानिकपुर की पुलिस पहुंची।