फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पैसे का लालच देकर 20 लोगों का कराया धर्म परिवर्तन, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहूपुर में बुधवार की रात प्रार्थना सभा आयोजित कर दो ग्रामीणों ने पैसे का लालच देकर 20 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया। मामले में पुलिस ने एक ग्रामीण की शिकायत पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने धार्मिक ग्रंथ और डायरी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर निवासी रामपाल सरोज का आरोप है कि गांव के संजय कुमार और फूलचंद वर्मा ने पैसे का लालच देकर सामूहिक रूप से 20 ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराया है।
पीड़ित ने बताया कि 20 मई की रात वह गांव में टहल रहा था। संजय और फूलचंद घर के सामने एक छप्पर के नीचे 20 ग्रामीणों को बुलाकर प्रार्थना सभा कर रहे थे। गैर समुदाय के लोग ग्रंथ को रखकर धर्म परिवर्तन करने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया कि वह दूसरे धर्म को स्वीकार कर चुके हैं। इसके लिए पैसा मिला है। भविष्य में भी सुख सुविधा और पैसों की किल्लत न होने का आश्वासन मिला है। ग्रामीणों ने उसे भी धर्म परिवर्तन कराने की सलाह दी।
विरोध करने पर संजय और फूलचंद ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मिशनरी में शामिल होने की बात कही। आरोपियों की निशानदेही पर एक डायरी व धार्मिक ग्रंथ भी बरामद किया गया।
वर्जन-
धर्म परिवर्तन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन



मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें