फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रोस्टर फेल, बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम में बिजली रोस्टर पूरी तरह फेल हो गया है। उडैयाडीह पावर हाउस से जुड़े गोलाही, अमहरा, सरवरपुर, उडैयाडीह बाजार समेत अन्य गांवों में शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात करीब आठ बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाती है और पूरी रात तक चलती है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि दिन में तेज धूप के कारण सिंचाई नहीं हो पाती है। रात में बिजली नहीं रहती है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान सुनील कुमार सिंह, रोहित सिंह, मुन्ना मिश्रा और अरुण पांडेय ने बताया कि दिन में भी मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। जेई जय राजपूत ने बताया कि उपकेंद्र से कटौती नहीं होती है। मेनलाइन फेल होने के कारण आपूर्ति बाधित होती है।
वहीं, पट्टी क्षेत्र में भी बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इलाके के सरसतपुर, कुंदनपुर, तिवारीपुर, नारंगपुर, सपहाछात समेत अन्य गांवों में चार दिनों से दिन और रात मिलाकर मुश्किल से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। हर 10 से 15 मिनट पर ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें