फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों ने अंतिम दौर में छोड़ा मैदान, 11 को मिला चुनाव चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्रत्याशियों ने अंतिम दौर में छोड़ा मैदान, 11 को मिला चुनाव चिह्न
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने वाले दो प्रत्याशियों ने अंतिम दौर में मैदान छोड़ दिया। गुरुवार को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन था। निर्दल प्रत्याशी के रूप में आवेदन करने वाले दिनेश कुमार और राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से नामांकन करने वाले प्रणव कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब मैदान में 11 प्रत्याशी रह गए हैं। तीन बजे के बाद सभी को चुनाव चिह्न प्रदान किया गया।
सदर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन में वैध पाए गए 13 प्रत्याशियों में से गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इससे चुनाव मैदान में अब 11 प्रत्याशी बचे हैं। गुरुवार को नाम वापस लेने के लिए 11 से तीन बजे का समय दिया गया था। किसी भी साजिश से बचने के लिए प्रत्याशी तब तक नामांकन स्थल पर डटे रहे, जब तक उन्हें चुनाव चिह्न नहीं मिल गया। तीन बजे के बाद मैदान में बचे 11 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न प्रदान किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को हाथ का पंजा, राजकुमार पाल कप-प्लेट, निर्भय प्रताप सिंह बाल-हंसिया, प्रवीण सिंह घड़ी, बृजेश वर्मा साइकिल, रणजीत वर्मा हाथी, अब्दुल मतीम कांच का गिलास, निसार अहमद पतंग, इरशाद अहमद कैमरा, हरिकेश चारपाई और बजरंगीलाल को ट्रैक्टर चलाता किसान चुनाव चिह्न दिया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी विजयपाल सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर को मतदान और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन

प्रेक्षक पहुंचे तहसील, एसडीएम से ली जानकारी
गुरुवार दोपहर अचानक प्रेक्षक तहसील पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम सदर से नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी ली। काफी देर तक तहसील में रहकर नामांकन के अंतिम दिन के घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

कल से पूरी तरह तहसील में होगा कामकाज
सदर उपचुनाव के लिए नामांकन स्थल बनाने और अफसरों की व्यस्तता के चलते तहसील में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद से अब शुक्रवार से सदर तहसील में कामकाज प्रारंभ हो जाएगा। एसडीएम सदर ने बताया कि शुक्रवार से न्यायिक अदालतों में काम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें