फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निपुण असेसमेंट टेस्ट में शामिल होंगे 1.95 लाख बच्चे

Sun, 10 Sep 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा एक से तीन की सोमवार को और चार से आठ की मंगलवार को होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के शिक्षा का स्तर जांचने के लिए सोमवार और मंगलवार को निपुण असेसमेंट टेस्ट होगा। सोमवार को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की, जबकि मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा होगी। परीक्षा में 1,95,432 बच्चे शामिल होंगे।

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के माध्यम से वर्ष में दो बार करने की व्यवस्था है। परीक्षा के बाद बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर एकत्रित करके मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग होती है। इस वर्ष से छमाही परीक्षा के पहले निपुण असेसमेंट टेस्ट प्रारंभ किया गया है। इसमें प्राइमरी, मिडिल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बालक-बालिकाएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छमाही परीक्षा से पहले निपुण एसेसमेंट टेस्ट कराया जा रहा है, जो ओएमआर शीट पर होगा। परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परिणाम भी तुरंत पता चल जाएगा। शिक्षकों को सरल एप के जरिए स्मार्टफोन से ओएमआर शीट को स्कैन करना होगा। एप तुरंत बता देगा कि छात्र के कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें