अचानक बढ़ी गर्मी से डायरिया की चपेट में लोग
सरकारी व निजी अस्पतालों में 700 के करीब मरीज पहुंचे इलाज के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अचानक बढ़ी गर्मी के कारण लोग तेजी से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की भीड़ लगी हुई है।
मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोजाना जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वार्डों में भी अधिक संख्या में डायरिया और वायरल बुखार के मरीज भर्ती हैं। मौसम के बदलाव की चपेट में आने वालों में सबसे अधिक बच्चे हैं। यही आलम प्राइवेट अस्पतालों का भी है। अचानक गर्मी बढ़ने से लोग तेजी से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।