फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव ने दिखाए तेवर, पारा 41 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सूर्यदेव ने दिखाए तेवर, पारा 41 के पार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव की तेवर तल्ख रहे। चिलचिलाती धूप के बीच पश्चिमी हवाएं कहर ढाती रहीं। दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर से लेकर गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा।
शुक्रवार को 8 बजे के बाद भगवान भास्कर की किरणें चुभने लगीं। 10 बजे के बाद पश्चिमी हवाएं लू में तब्दील हो गईं। तल्ख धूप शरीर भेदने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, रोडवेज बस अड्डा सहित प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं रही। इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखे। गलियों में सन्नाटा रहा। गर्मी इतनी प्रचंड थी कि पंखे व कूलर सब बेकार हो गए। बाहर लू का कहर भी जारी रहा। लोग पसीने से बेहाल दिखे। तपिश व गर्मी से हर तरफ लोग परेशान थे। शाम करीब छह बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई। हालांकि आसमान में बादलों का असर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र पर दिन भर चला कार्य, ठप रही आपूर्ति
बैंक व सरकारी कार्यालयों में जनरेटर के सहारे हुआ कार्य, अस्पताल में गर्मी से बेहाल रहे मरीज
10 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने में छूटे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। रानीगंज मेें उपकेंद्र पर श्ुाक्रवार को दिनभर क्षमतावृद्धि का कार्य चला। 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को स्थापित करने में विद्युतकर्मियों के पसीने छूट गए। दिनभर पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती के चलते लोग उमसभरी गर्मी से बिलबिला उठे। शनिवार को भी क्षमता वृद्धि का कार्य चलेगा। आपूर्ति बाधित रहेगी। रानीगंज विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 5 एमवीए थी। इससे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। इसकी क्षमता 10 एमवीए करने के लिए श्ुाक्रवार को उपकेंद्र पर कार्य शुरू हुआ। इससे पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे लोग परेशान हो उठे। रानीगंज बाजार में दुकानदारों के इनवर्टर जवाब दे गए। भीषण गर्मी से दुकानदार पसीने से तरबतर दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हुई। अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल दिखे। रानीगंज बाजार में बैंक, सरकारी कार्यालयों में जनरेटर के सहारे कार्य हुआ। गांवों में भी गर्मी से हाहाकार मचा रहा। वहीं उपकेंद्र पर दिनभर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य चला। कर्मचारी मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें