फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिले के 48 हजार उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे बकाया 17 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम ने सक्सेस स्टोरी एरिया के तहत जनपद के 50 फीसदी से अधिक लाइनलॉस वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। शहर के दहिलामऊ व बाबागंज उपकेंद्र समेत रानीगंज, कुंडा व लालगंज विद्युत वितरण खंड के चिह्नित 48,405 उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली होगी। विद्युत निगम अभियान चलाकर 15 दिसंबर तक इन उपभोक्ताओं से 17 करोड़ रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दहिलामऊ, बाबागंज, कुंडा, मानिकपुर, रानीगंज, लालगंज तहसील व उससे सटे क्षेत्रों में 15 अक्तूबर से अभियान शुरू किया गया है। इन क्षेत्रों के 48 हजार उपभोक्ताओें के घरों के बाहर शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 32 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने बाकी हैं। वहीं, खराब मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर को लगाने का काम तेज है।
अभी तक एक भी बार बिल नहीं जमा करने वाले 26 हजार उपभोक्ताओं को फोन करके बिजली बिल जमा करने की अपील की जा रही है। साथ ही बिजलीकर्मियों की टीम उपभोक्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर रही है ताकि वह बिजली बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि सक्सेस स्टोरी एरिया के तहत 48 हजार उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनसे 17 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। सभी उपभोक्ताओं के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। बकाया बिल की वसूली के लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इस संबंध में डीएम से चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें