फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबचंद्र अध्यक्ष, शोभनाथ बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 000
विज्ञापन

गुलाबचंद्र अध्यक्ष, शोभनाथ बने महामंत्री
जिला ऊमरवैश्य समाजसभा का हुआ चुनाव, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला ऊमरवैश्य समाजसभा का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी रोशनलाल ऊमरवैश्य की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर गुलाबचंद्र ऊमरवैश्य, महामंत्री पद पर शोभनाथ ऊमरवैश्य, कोषाध्यक्ष के पद पर मदनलाल ऊमरवैश्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिलेभर आए लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने बताया कि नामंाकन में अध्यक्ष पद पर गुलाबचंद्र, महामंत्री पद पर शोभनाथ व कोषाध्यक्ष पद पर मदनलाल ने नामंाकन किया। तीनों पदों पर एक नामांकन होने से सभी निर्विरोध निवार्चित हुए। अध्यक्ष पद के लिए नामंाकन शुल्क 5100 व महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए 4100 रुपये जमा कराए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि हम सब समाज के उत्थान में सदैव अग्रणी रहेंगे। इस अवसर पर रामअजोर, रामजी, देवेंद्र कुमार, डा. श्याम रामेश्वर, बालमुकुंद, हनुमान प्रसाद, विश्वनाथ, रमेशचंद्र, रामजी, नारायण दास, रमेशचंद्र, दुर्गा प्रसाद, संतोष कुमार, महादेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो00
भक्ति गीतों के बीच लगे बजरंग बली के जयकारे
बीरापुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समा
बीरापुर। शिवगढ़ ब्लाक के जगदीशपुर बीरापुर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित महोत्सव में भोजपुरी स्टार मुंबई बिहार से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। रातभर भक्तिगीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं भंडारे में देरशाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवगढ़ विनोद दूबे ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से मन के भीतर कलुषित भावनाओं का शमन होता है। साथ ही सकारात्मक विचार आते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज एक जुट होता है। दीपिका ओझा, विशाल ओझा, निशा उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। उनके भजनों पर तालियां व जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर विजय दुबे, गुड्डू, मुकेश दूबे, बच्चन, छोटू मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, हवलदार सिंह, मुन्ना पांडे, विक्कू मिश्रा, दिलीप मोदनवाल, आलोक सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वाभिमान और अधिकार के लिए हों संगठित
रानीगंज। स्वाभिमान और अधिकार के लिए संगठित होने की जरूरत है। समाज में प्रताडना न हो, किसी के साथ अन्याय न हो, इसके लिए हम सभी को आगे होना होगा। क्षत्रिय समाज इसके लिए एकजुट हो। यह बातें क्षत्रिय राजपूत हितकारिणी संस्था के राष्ट्रीय महासचिव लव सिंह गहलौत ने जामताली बाजार में आयोजित सभा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 23 जून को अड़ार ग्रामसभा में क्षत्रिय समाज एक जनसभा का आयोजन कर रहा है। जनसभा में कई जिलों के स्वजातीय बंधुओं को भी बुलाया गया है। इस अवसर पर अमरेश बहादुर सिंह, ज्ञान सिंह राठौर, भूपेंद्र सिंह, लालबहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह और दीपक सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पुस्तक का हुआ विमोचन
प्रतापगढ़। नगर के शारदा संगीत महाविद्यालय के सांस्कृतिक मंच पर डॉ. गौरव त्रिपाठी एवं डॉ. कामिनी वर्मा द्वारा समकालीन भारत में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर संपादित पुस्तक विमोचन हुआ। अध्यक्षता सेवानिवृत्त निदेशक प्रौढ़ शिक्षा उप्र भवानीशंकर उपाध्याय ने की। विमोचन करने वालों में डॉ. दयाराम मौर्य, प्रो.निशीष कुमार सिन्हा, ट्रस्टी आनंदमोहन ओझा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र अजनबी ने किया। इस अवसर पर ममता त्रिपाठी, कुंज बिहारीलाल मौर्य, चंद्रेशबहादुर सिंह, सुनील सिंह, आशा त्रिपाठी, हरिकेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्मरण मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान
संडवाचंद्रिका। आकाश, पाताल, धरती यह भगवान का शरीर मात्र है। भगवान ने मानव जीवन के लिए ही यह रचना की है। यह बातें गोपालशरण देवाचार्यजी महाराज ने भवानीपुर में सत्येश पांडेय के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान तो स्मरण मात्र से प्रसन्न होते हैैं। भगवान ने तो अधर्मी राक्षसों का भी कल्याण किया है, क्योंकि प्रभु अपने भक्तों का केवल कल्याण करते हैं। मानव को अपना काम ईश्वर को समर्पित करके करना चाहिए। तभी मनुष्य का कल्याण हो सकता है। जो नर-नारी भगवान की लीला का वर्णन सुनते हैं, उनका जीवन धन्य हो जाता है। क्योंकि आत्मा तो अजर-अमर है। इसलिए मनुष्य को जीवन और मृत्यु के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इस दौरान अशोक सिंह, रामअकबाल सिंह, श्यामजीत सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें