फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर पश्चिमी हवाओं ने भरी रफ्तार, उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर पश्चिमी हवाओं ने भरी रफ्तार, उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन

तल्ख धूप के बीच लू का असर, बाहर निकलना हुआ दूभर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को दिनभर पश्चिमी हवाएं रफ्तार भरती रहीं। तल्ख धूप के बीच लू का असर बरकरार रहा। धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। पंखे-कूलर भी गर्म हवा उगल रहे थे। शहर से लेेकर गांव तक लोग गर्मी से बेहाल दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे। सुबह 10 बजे के बाद आसमान से आग बरसने लगी। पश्चिमी हवाओं की भी रफ्तार बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद तल्ख धूप के बीच लू का कहर शुरू हो गया। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टन बाजार, बाबागंज, सदर बाजार, घंटाघर सहित प्रमुख स्थानों पर रविवार को अवकाश का दिन होने से भीड़भाड़ रही, मगर गर्मी से दुकानदार व ग्राहकों का बुरा हाल रहा। पंखे व कूलर की हवा से राहत नहीं थी। पंखे गर्म हवा उगल रहे थे। उमसभरी गर्मी से हर कोई परेशान दिखा। शहरी लोग भी गर्मी से बेहाल दिखे। कमरे के भीतर तपिश से लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें