प्रतापगढ़। लखनऊ से वाराणसी जा रही टूवीपीएल पैसेंजर के इंजन में मंगलवार को उतरेठिया स्टेशन के पास आग लग गई। इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
चालक इमरजेंसी ब्रेक मारकर ट्रेन को रोक दिया। हालांकि इंजन बंदकर तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। घटना के चलते ट्रेन मंगलवार शाम पांच बजे प्रतापगढ़ पहुंचने के बजाए बुधवार भोर में तीन बजे पहुंची। वाराणसी जाने वाली पैसेंजर मंगलवार को विलंब से लखनऊ पहुंची थी। देर शाम टूवीपीएल लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना हुई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, उतरेठिया रेलवे स्टेशन के करीब अचानक ट्रेन के इंजन से धुआं उठने लगा। यह देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल को देने के साथ ही इंजन बंद कर दिया। तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। घटना के चलते लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलमार्ग बाधित हो गया। कंट्रोल ने दूसरा इंजन भेजा, तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की जा सकी। हादसे के चलते मंगलवार शाम पांच बजे तक प्रतापगढ़ पहुंचने वाली टूवीपीएल बुधवार भोर में तीन बजे पहुंची। इससे यात्री काफी परेशान रहे। घटना को लेकर प्रतापगढ़ के अफसर और कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे।
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के रास्ते से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। इलाहाबाद से बस्ती जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस बुधवार को सात घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। वहीं मनकापुर से इलाहाबाद जाने वाली सरयू एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से आई। अप और डाउन पंजाब मेल चार और पांच घंटे, भोपाल से प्रतापगढ़ को आने वाली भोपाल एक्सप्रेस पांच घंटे और दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। बनारस से लखनऊ जाने वाली वनबीपीएल पैसेंजर और टूवीपीएल पैसेंजर अनिश्चितकालीन लेट रहीं।