फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 15 Jun 2019 12:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के के बावजूद 12 लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर दूसरों की जान बचाने के लिए महादान किया। रक्तदान करने को लेकर लोगो में उत्साह दिखा। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीयन कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एसीएमओ एसीएल द्विवेदी ने फीता काटकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। इसमे सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान को लेकर लोगों के बीच कुछ भ्रांतियां हैं। जिसे दूर करने की जरूरत है। डॉक्टर एसीएल द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। 18 वर्ष की आयु के बाद हर कोई रक्तदान कर सकता है। सबसे पहले सुबह साढ़े नौ बजे सांगीपुर पहाड़पुर के प्रकाश मिश्र ने रक्तदान किया। इसके बाद दोपहर दो बजे तक रक्तदान के लिए लोग आते रहे। सीएमएस योगेंद्र यति लोगों का पंजीयन कर रहे थे। एलटी नंदन शर्मा, रमेश यादव आरपी चौहान आदि ब्लड ले रहे थे। ब्लड बैंक के पीपी मिश्र ने भी शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें