फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस में दिव्यांग मोहसिन ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 000
विज्ञापन

जेईई एडवांस में दिव्यांग मोहसिन ने लहराया परचम
परिवारीजनों में खुशी की लहर, पिता हैं एडीजे के पीए
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एडीजे के पीए के दिव्यांग बेटे मोहसिन ने जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। शारीरिक दिव्यांगता की सूची में उसे देश में 28वीं रैंक मिली है। उसकी सफलता से परिवारीजनों में खुशी की लहर है।
मोहसिन के पिता शहर के अजीत नगर निवासी मो. अलीम एडिशनल डिस्ट्रिक जज के पीए हैं। मां जाकिरा बेगम गृहणी हैं। मो. अलीम के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। मो. मोहसिन बहनों एवं भाइयों में सबसे छोटा है। उसने शहर के सेंट एंथोनी इंटर कालेज से हाईस्कूल की पढ़ाई की। हाईस्कूल में उसने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर की पढ़ाई मोहसिन ने शहर के राजकीय इंटर कालेज से की। इंटर में उसने अपनी मेहनत और लगन से 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मोहसिन हाथ से दिव्यांग है। बचपन से ही उसने इंजीनियर बनने का सपना पाल रखा था। ऐसे में इंटर पास करने के बाद वह तैयारी के लिए कानपुर चला गया। वहां कोचिंग करके उसने प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की। अपने अथक परिश्रम से उसने पहली ही बार में सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। मोहसिन ने बताया कि उसे शारीरिक दिव्यांगता की सूची में आल इंडिया मेें 28वीं रैंक मिली है। बड़ा भाई उमर प्रयागराज विश्व विद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन क्विंटल पालिथीन बरामद, 28 हजार जुर्माना
रानीगंज। रानीगंज बाजार में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी राजभान शुक्ल के नेतृत्व में शुक्रवार को पालिथीन जब्त करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों से तीन क्विंटल पालिथीन बरामद किया गया। टीम ने दुकानदारों पर 28 हजार का जुर्माना ठोंका। इससे बाजार में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें