फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई सई, शहर के तटीय मुहल्लों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर सई नदी उफना गई है। इससे तटीय इलाके जलमगभन हो गए हैं। लोग घर छोड़कर सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। संपर्क मार्गों पर जलभराव के चलते निकलना दूभर हो गया है। लोगों को खासी फजीहत झेलनी पड़ रही है। इससे प्रशासन अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन


करीब एक महीने पहले बारिश के चलते सई नदी का जलस्तर बढ़ा था। जिससे तीन दर्जन गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। पखवारे भर लोग परेशान रहे। सैकड़ों घर जमींदोज हो गए थे। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। शहर में सई नदी के किनारे मां बेल्हादेवी धाम, एनसीसी कार्यालय में पानी घुस आया था। करीब एक महीने के बाद एक बार फिर सई नदी उफना गई है। जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। फिर से बेल्हादेवी धाम के समीप सई नदी के तटीय मुहल्ले जलमगभन हो गए हैं। मुहल्लों में पानी भर गया है। करीब दो आधे दर्जन घरों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें