मायके से घर जा रही महिला दुर्घटना में घायल हो गई। परिजन उसे बाघराय सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जेठवारा थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी लल्लू सरोज पत्नी गेंदा देवी (36) के साथ अपनी ससुराल बाघराय के खरगीपुर आया था। शाम को बाइक से लल्लू, पत्नी गेंदा देवी व साले सीताराम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। नगरिया मोड पर एक बुग्गी से बाइक टकरा गई। इससे गेंदा देवी व उसका भाई सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। गेंदा देवी व सीताराम को सीएचसी बाघराय के बाद जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां गेंदा देवी की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई।