कुंडा। नगर पंचायत के पांडेय का पुरवा में आईटीआई कॉलेज के कुछ छात्रों ने 14 वर्षीय किशोर के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पिता ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ ही गांव से थोड़ी दूर एक बाग में रहता है। 30 अगस्त को वह रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल गया था। इसी दौरान आरोपियों ने किशोरी के घर में घुसे और जबरन आईटीआई कॉलेज उठा ले गए। जहां कई छात्रों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि आईटीआई के छात्रों का आना-जाना बाग में अक्सर लगा रहा है। परिजनों के न रहने पर कुछ छात्र रात करीब साढ़े दस बजे उसके बाग में पहुंचे और उसकी बेटी के गले पर चाकू लगाकर उसे जबरन आईटीआई काॅलेज में उठा ले गए, जहां उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद