फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छह लाख किसानों के खाते में पहुंचा 136 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से शनिवार को भेजी गई। वाराणसी में आयोजित पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि भवन सभागार कक्ष के साथ तहसील मुख्यालय, ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में किया गया।
विज्ञापन

कृषि भवन सभागार कक्ष में विधायक सदर राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक विनोद यादव व जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने योजना प्रारंभ से अब तक लगातार 19वीं किस्त प्राप्त करने वाले राम कृपाल, राम अजोर सहित आठ किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले के छह लाख से अधिक किसानों के खातों में 136 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए हैं। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वीर विक्रम सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक स्तर पर आयोजित पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम में किसानों को श्री अन्न मिनी किट दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें