फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में अधिक से अधिक मतदान करने पर रहा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक साक्षरता शिविर में अधिक से अधिक मतदान करने पर रहा जोर
विज्ञापन

बाद में छात्राओं ने लोगों को किया मतदान के लिए जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कस्बे के कृपालु महिला महा विद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता और जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविलजज जूनियर डिवीजन राजीव मुकुल पांडेय व संचालन नायब तहसीलदार सुशील कुमार ने किया। इसके बाद छात्राओं के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एस आनंद शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं सहित अन्य युवाओं को इस महापर्व में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्रचार्या डा.कामना शुक्ल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।
फोटो-
आग से दो बीघे की गेहूं की फसल जली
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमयी सुल्तानपुर निवासी छोटेलाल सिंह पुत्र भगवान बख्श सिंह कोटेदार के खेत के बगल किसी अज्ञात व्यक्ति ने घास फूस मे आग लगा दी थी। आग की लपटें उनके खेत में पहुंच गई। इससे उनके गेहूं की फसल जलने लगी। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर इकट्ठा हुए लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दो बीघे खेत की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

तालाब पर अतिक्रमण करने पर हल्का लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा महेवा मलाकिया निवासी कृपाशंकर यादव पुत्र बोड़ी यादव ने तालाब पर अबैध रूप से कब्जा कर रखा है। हलका लेखपाल आशीष शुक्ला ने महेशगंज थाने में देकर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें अंशू शुक्ला पुत्र मनोज कुमार निवासी छोटी चकिया मौली, अंकित तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी देवीगढ़ बेंती थाना हथिगवां व नफीस अहमद पुत्र सुफैल अहमद निवासी बेंती थाना हथिगवां शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल
बाघराय (ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा चौराहे के पास बुलेट सवार दो लोगों को सामने से आ रहे बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में शहर के भगवाचुंगी निवासी संतोष कुमार शुक्ला पुत्र रामदुलारे, सूरज शुक्ल पुत्र बेनीमाधव शुक्ला निवासी भंगवाचुंगी घायल हो गए। दोनों केा बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें