फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले 13 शिक्षक, वेतन रोका

Sat, 17 Nov 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
निरीक्षण
विज्ञापन
 बीईओ के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों से 13 अध्यापक गायब मिले। कुछ विद्यालयों में ताला लटकता मिला। बीएसए ने गायब शिक्षकों का वेतन रोकते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



बाबागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रायपुर में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक लालमणि यादव, रामसूरत यादव शिक्षामित्र, सहायक शिक्षक पवन कुमार सरोज उपस्थिति पुस्तिका में हस्ताक्षर करके गायब थे। वेतन रोकने के साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी तरह कालाकांकर ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय बडे़राखाय से बृजेश कुमार, सरपटा से सचीेंद्र कुमार, पुष्पादेवी मनार, कौशल किशोर ऐंठू में अनुपस्थित मिले।

इनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरावडीह कालाकांकर से चंद्रमोलेश्वर त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका सुभाषिनी पांडेय, किरन मिश्रा अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन


सभी की एक वर्ष की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई। इसी तरह प्राथमिक  विद्यालय मलाका से प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय, शहर बानोे सहायक अध्यापिका गायब रहीं। इनकी भी वेतन वृद्धि रोकी गई है। वहीं शिक्षामित्र निशा देवी, शिवजगत के मानदेय आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है। बीएसए अशोक कुमार की कार्रवाई से शिक्षकोें में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें