बगैर टिकट ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर रेलवे ने कार्रवाई की है। चेकिंग टीम ने जनता और काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस से बगैर टिकट सफर करते हुए 126 यात्रियों को पकड़ा है। इन यात्रियों से 65,730 हजार रुपये की वसूली की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप कुमार ने बताया कि ट्रेनों में बगैर टिकट यात्री सफर कर रहे थे। अभियान के तहत यात्रियों से वसूली की गई। ट्रेन नंबर 15120 जनता एक्सप्रेस में लखनऊ से प्रतापगढ़ के मध्य व 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ में छह टिकट चेकिंग स्टाफ, 2 आरपीएफ कर्मी व 2 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) टीम ने 126 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की।