नए जोश व नई विचारधारा से कार्य करें युवा
प्रतापगढ़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान मेें अफीम कोठी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि इस प्रशिक्षण से युवाओं के भीतर नया जोश व नई विचारधारा का संचार हुआ है। आप सभी कैंपस एंबेसडर्स के रूप में एक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें। जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान हो सके। उन्होंने युवाओं को बैग व प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच सजा। जिसमें कलाकारों ने मतदाता जागरूकता व विभिन्न समाजिक मुद्दों पर अपनी रचनाओं से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा.एसपी यादव, प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह, क न्हैयालाल वैश्य, बृजेंद्रप्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचर्य शिवप्रकाश व संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने की। इसअवसरपर शैलेंद्र गुप्ता, योगश्ेा तिवारी, अतुल तिवारी, आलोक िसिंह, कामिनी सिंह, रीता पांडेय, अनुराग पांडेय, ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि मौैजूद रहे।
मतगणना के लिए नवीन मंडी समिति को डीएम ने किया अधिग्रहीत
प्र्रतापगढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान पार्टियों (पोलिंग पार्टियों) द्वारा 12 मई को मतदान संपन्न कराने के बाद उसी दिन शाम से देररात तक ईवीएम, वीपीपैट एवं अन्य निर्वाचन सामग्रियों/अभिलेखों को स्ट्रांग रूम में जमा करने एवं मतगणना कराने के लिए नवीन मंडी समिति महुली को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से दिनांक 25 मई तक अधिग्रहीत कर लिया है।
नकदी व कालेधन संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर
प्रतापगढ़। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी आयकर विभाग ने निर्वाचन अवधि के लिए आयकर विभाग द्वारा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका टोलफ्री नम्बर-18001806555 एवं 18001806554 तथा व्हाटसएप नंबर-08005445129 है। इन नंबरों पर निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एव कालेधन संबंधी शिकायतें की जा सकती हैं।