फोटो...
कोटे के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
बारह लोग घायल, पांच की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
सांगीपुर (ब्यूरो)। कोटे के विवाद को लेकर कटरा बूबूपुर गांव में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर संागीपुर और उदयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। हल्के के सिपाहियों क ो गांव में नजर रखने को कहा गया है।
बुधवार को सांगीपुर थाना क्षेत्र के कटरा बूबूपुर गांव में राशन की दुकान में रेट बोर्ड नहीं टंगा था। आरोप है कि अधिक कीमत लेकर राशन का वितरण कराया जा रहा था। मामले की शिकायत पर बीडीओ सांगीपुर साखी गोपाल दूबे ने जंाच की और रेट बोर्ड न टांगने पर कोटेदार को फटकार लगाई। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह नौ बजे इसी मामले को लेकर प्रधान संजय पांडेय और प्रधान पद पर चुनाव लड़ चुके गुड्डू सिंह के बीच विवाद हो गया। कहासुनी और गालीगलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों से लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। मारपीट में धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू (45), गौरव सिंह (25), दूसरे पक्ष के संजय पांडेय (45), कालीदीन (55), विनय पांडेय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सांगीपुर में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में शिवशंकर पांडेय, पुतई, राधेश्याम, छोटेलाल, अमृतलाल, शिवराम आदि को भी चोटें आईं।
शौच जा रही युवती से छेड़खानी, केस दर्ज
सांगीपुर (ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठानेवढिय़ा गांव में शौच जा रही युवती के साथ गांव के यशवंत सरोज ने छेड़छाड़ की। हल्ला गुहार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।