फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-20,21 17-50-21

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां के बयान से आक्रोशित वकीलों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उनका पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि घटिया स्तर की बयानबाजी करने वाले पूर्व मंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। पूर्व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस लाइन तिराहे पर पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खां के अनुचित बयान से गुस्साए वकीलों ने पुतला जलाने के बाद बैठक कर बयान की आलोचना की। अध्यक्षता करते हुए राम कृष्ण मिश्र ने कहा कि ये वही आजम खां है जिसने भारत माता को डायन और रेप पीड़िता के संबंध में अनर्गल बयानबाजी की थी। अनिल मिश्र ने कहा कि सैनिकों ने बलिदान देकर देश की रक्षा की। पत्थर बरसाने वालों को भी डूबने से बचाया। किंतु देश के गद्दार सेना के खिलाफ वातावरण बनाने के लिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर भरत व्यास शर्मा, मनोज सिंह, अतुल सिंह, भूपेंद्रनाथ शुक्ल, सुभाष शुक्ला, मकरंद शुक्ला, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के पदाधिकारियों ने श्रीराम चौराहे पर पूर्व मंत्री आजम खां के बयान की निंदा करते हुए पुतला दहन किया। कहा गया कि पूर्व मंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जिला संयोजक विवेक पांडेय ने कहा कि भारतीय सेना जो देश की रक्षा के लिए हर समय अपने जान की बाजी लगा देती है। उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। इस मौके पर संदीप पांडेय, सचिन शुक्ला, दुर्गेश ओझा, शशांक, प्रवीण शुक्ल, प्रांजल, सौरभ पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें