फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा से चचेरे भाई ने किया दुराचार

Thu, 29 Jun 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
भाई ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी चचेरी बहन से उसे घर में बुलाकर दुराचार किया। बाद में इसकी जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। बाद में किशोरी के परिजनों ने महेशगंज थाने  में तहरीर दी। पुलिस ने चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का परिवार इलाहाबाद में रहता है। इलाहाबाद से उसका बेटा तीन दिन पूर्व घर आया था। मंगलवार को उसने अपने बंद घर का ताला खोला और पीने के लिए चचेरी बहन से पानी मांगा। जब उसकी चचेरी बहन अपने घर से पानी लेकर गई तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद किशोरी को कहीं कुछ भी बताने से मना किया। साथ ही कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों से घटना के बारे मे बताया तो उनके होश उड़ गये। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। उसके पिता ने महेशगंज थाने में बुधवार को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशेारी को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें