फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार की टक्कर से व्यापारी के बेटे की मौत

विज्ञापन
12 years old boy died in accident, car crushed him
विज्ञापन
गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौटा में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार दोपहर बेकाबू कार ने व्यापारी पुत्र को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौटा निवासी भुनेश्वर उर्फ सिंटू तिवारी ने गांव में ही हाईवे के किनारे सीमेंट का पिलर बनाने का कारखाना खोल रखा है। वह इसी परिसर में जिम भी संचालित करते हैं। बुुधवार की सुबह वह अपने कारखाने पर आ गए। दोपहर में बेटा अंश उर्फ सावन तिवारी (12) घर से उनके लिए खाना लेकर आ रहा था। वह कारखाने के करीब पहुंचने के बाद हाईवे पार करने लगा, तभी मुंगराबादशाहपुर की ओर से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही कार ने खाना अंश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों के दौड़ने पर चालक कार लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अंश को उपचार के लिए लेकर परिजन गौरा सीएचसी पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शाम को अंश ने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर परिजन बिलखने लगे। घटना से इलाके का माहौल गमगीन हो उठा। दो भाइयों में अंश बड़ा था। उसका छोटा भाई वंश है। भाई के मौत की खबर के बाद वह मां से लिपटकर रोता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें