फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 12 संदिग्धों की जांच के लिए भेजा गया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 12 संदिग्धों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई सैंपल भेजा है। जिसमें तब्लीगी जमात के संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के साथ ही गाजियाबाद से घर आया व्यक्ति शामिल है। मंगलवार को रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के तीन संक्रमित सामने आने के बाद जिला प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहा है, जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। पुलिस के सहयोग से नरसिंहगढ़ पीएचसी में रखे गए 11 ग्रामीणों की कोरोना जांच कराने के लिए सोमवार को सैंपल लिया गया। ब्लड के साथ ही नाक व गले के बलगम को जांच के लिए भेजा गया। कोहड़ौर का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले दिनों गाजियाबाद से घर आया था। उसकी तबियत ठीक नहीं थी। उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि तब्लीगी जमात के संपर्क में आने वाले चिह्नित 11 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा अभी अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन लोगों की भी जांच कराई जाएगी। ताकि इस महामारी को समाज में फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें