फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व भाजपा विधायक के भाई को गोली मारने के आरोपी सपा नेता समेत 12 पर मुकदमा

Wed, 19 Jul 2023 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक के भाई को गोली मारने के आरोपी सपा नेता समेत 12 पर मुकदमा
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश में रानीगंज पुलिस दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के भाई नीरज ओझा को गोली मारने के मामले में सपा नेता विनोद दुबे समेत सात नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी नीरज कुमार ओझा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात वह अपने भाई पूर्व विधायक धीरज ओझा के जनसंपर्क कार्यालय के बाहर लघुशंका करने गए थे। तभी भुपियामऊ की ओर से दो कार पर सवार होकर आए लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कार से आने वालों में सपा नेता विनोद दुबे, उसके भाई दुर्गेश दुबे, आदर्श दुबे, दिनकर दुबे उर्फ पिंटू दुबे निवासी बिंदागंज थाना दिलीपपुर, सचौली निवासी शिवम तिवारी, बिंदागंज निवासी वरुण बिहारी, रामापुर निवासी मोनू दुबे व चार-पांच अज्ञात लोगों ने उन पर निशाना साधते हुए गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो वे धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

घायल नीरज का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बुधवार की शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि विनोद दुबे को सपा ने रानीगंज विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। हालांकि बाद में टिकट काट दिया था। कुछ दिनों पहले भी विनोद दुबे व पूर्व विधायक के बीच शिवगढ़ ब्लॉक की बैठक में पुलिस अफसरों की मौजूदगी में विवाद हुआ था। एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें