फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 33
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
कुंडा(ब्यूरो)। कालाकांकर विकास खंड के मंगली का पुरवा में सृष्टि युवा मंडल समिति बुलाकीपुर के तत्वावधान में विशेष प्रशिक्षण केंद्र पर मतदाता जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण केंद्र के समस्त स्टाफ के साथ गांव के सभी अभिभावक एवं प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने भाग लिया। गोष्ठी में लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में दिनांक 6 मई को मतदान करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता के लिए एक संगोष्ठी के साथ साथ रैली का भी आयोजन किया गया। इसमें मंगली का पुरवा गांव से लेकर के लाल सिंह के पुरवा गांव तक अभिभावक एवं बच्चों तथा पदाधिकारियों ने रैली निकाली। रैली में अभिभावक व बहुत सारी गांव की महिलाओं ने भाग लिया। संगोष्ठी एवं रैली के आयोजन में सृष्टि युवा मंडल समिति संस्था के अध्यक्ष डा. मदन मौर्या, सचिव अखिलेश कुमार एवं प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक कुमारी प्रीति, कुमारी रचना, लिपिक प्रकाश मौर्य, गांव के पूरनलाल सरोज आदि लोगों ने भाग लिया।
बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर जताई खुशी
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर विकास खंड के आलापुर स्थित जनता इंटर कालेज में हाईस्कूल, इंटर मीडिएट परीक्षा 2019 में घोषित परीक्षाफल में कालेज के हाईस्कूल के 90 व इंटर के 94 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। इंटर में श्रेया शुक्ला को 80, निधि मिश्रा को 79, आंचल शुक्ला को 79 प्रतिशत अंक मिले हैं। कालेज में अधिकतर बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हैं। इसमें प्रबंध समित, बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी व्याप्त है। हाई स्कूल में अदिति ओझा, सुनील मौर्य, आशीष यादव ने संयुक्त रूप से कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

फोटो- 34, 35
हर वर्ग के साथ है भाजपा सरकार : नन्दी
कुंडा। वर्तमान समय में केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य किए हैं। 2014 का चुनाव मोदी के नाम पर लड़ा गया। 2019 का चुनाव मोदी व योगी के काम पर लड़ा जा रहा है। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने मंगलवार को साहू की चरही, बाघराय, डेरवा व हीरागंज बाजार में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने मंगलवार को कौशाम्बी के भाजपा प्रत्याशी व सांसद विनोद सोनकर के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कीं। कहा कि आपके समाज के बेटे को प्रदेश सरकार ने जमीन से लेकर आसमान तक का मंत्री बनाया है। यही नहीं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने सभी व्यापारियों के लिए आयोग बनाने की बात कही है। दस लाख रुपये के बीमा के साथ 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन भी दी जाएगी। यह पहली सरकार है जिसने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा। भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने सभी से बुधवार को भरवारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचने की अपील की। कुंडा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल अर्चना तिवारी का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दौरान अवधेश मिश्र, अभय प्रताप सिंह पप्पन, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, सरोज त्रिपाठी, उदय शंकर पांडेय, राजन मिश्र, जटा शंकर तिवारी, संतोष तिवारी, डाडी शुक्ल, राम मनोहर मौर्य, उमा शंकर पटेल, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
मारपीट में तीन लोग घायल
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रधौली बिछलहला गांव निवासी रामऔतार पुत्र रामनरेश का पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस पर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव के लिए आई उसकी पत्नी रीता और बेटे गोविंद को भी पीट दिया। तीनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सांड़ के हमले से वृद्धा घायल
कुंडा(ब्यूरो)। सांड के हमले से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। मानिकपुर के रधौली गांव मियां का पुरवा निवासी यशोदा देवी (75) पत्नी अर्जुन प्रसाद पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें