फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय भवनों पर साढ़े आठ बजे, स्कूलों में दस बजे फहरेगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय भवनों पर साढ़े आठ बजे, स्कूलों में दस बजे फहरेगा तिरंगा
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गणतंत्र दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिले के राजकीय भवनों पर सुबह साढ़े आठ बजे और शिक्षण संस्थाओं में दस बजे तिरंगा फहरेगा। सुबह नौ बजे स्कूलों के बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे।
विकास भवन में डीएम शंभु कुमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रात: 6 से 7 बजे तक जनपद के उपासना गृहों में सामूहिक प्रार्थनाएं आयोजित होंगी। प्रात: 7 बजे से 8.30 बजे तक स्टेडियम में तिरंगा झंडा के साथ सद्भावना दौड़ होगी। प्रात: 8.30 बजे सभी राजकीय भवनों पर ध्वजारोहण होगा। राष्ट्रगान एवं भारतीय गणतंत्र दिवस का संकल्प लिया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र की भावना को बलवती बनाने पर बल दिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। प्रात: 9 से 9.45 बजे तक नगर के मुख्य मार्गों पर स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 9.30 बजे से पुलिस लाइन में परेड व सांस्कृतिक कार्यकम होंगे। प्रात: 10 बजे समस्त शैक्षणिक संस्थाओ में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व संकल्प कराया जाएगा। प्रात: 11 बजे से समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में खेलकूद, वाद-विवाद और ‘‘स्वतंत्रता संग्राम में प्रतापगढ़ का योगदान’’ विषय पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे ग्राम बडनपुर में कुपोषित बच्चों एवं विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। अपराह्न एक बजे से जिला अस्पताल में मरीजों एवं जिला कारागार में बंदियों को फल वितरित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्राओं ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के दहिलामऊ स्थित साकेत गल्र्स पीजी कालेज में एसडीएम सदर सत्य प्रकाश सिंह ने छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। प्रतापगढ़ ने भरी उड़ान, चलो करें शत प्रतिशत मतदान। इसके अलावा छात्राओं को वीवीपैट/ईवीएम मशीन एवं संपूर्ण मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता नोडल अधिकारी सदर मो. अनीस, प्राचार्य डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, डॉ. विंध्याचल सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, प्रभात शुक्ला आदि मौजूद रहे।
श्रमिक बच्चों के स्वास्थ्य की होगी जांच
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाल श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में पढने वाले बच्चों को मिड-डे-मील, ड्रेस, पुस्तकों आदि के साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। डीएम ने सीएमओ से नियमित रूप से चिकित्सकों की तैनाती करने को कहा है।
24 जनवरी को बालिका दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को बल देने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 23 जनवरी को जनपद में कन्या जन्मोत्सव मनाया जाना, सभी बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र, बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खोलने, बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन करने, हस्ताक्षर अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
आईटीआई में प्रवेश के लिए करें आवेदन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई प्रिंसिपल ने बताया कि फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट एवं वेल्डर व्यवसाय एनसीवीटी के अंतर्गत संचालित हैं। वर्ष 2018 में 03 और व्यवसायों वायरमैन, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक एवं मैकेनिट मोटर व्हैकिल का भी संबंधन एनसीवीटी से प्राप्त कर लिया गया है। इन व्यवसाय में प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी प्रवेश सत्र 2019 में आवेदन कर सकते हैं।
किसान बीमा के लिए समिति गठित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के सफल संचालन के दृष्टिगत प्रभावी अनुश्रवण के भुगतान के लिए जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है । जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निदेशक बचत (नोडल अधिकारी) एवं बीमा कंपनी के अधिकारी सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता के निधन पर जताया दु:ख
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अधिवक्ता राधेश्याम तिवारी और जगदीशेंद्र प्रताप सं्ह के निधन पर जूनियर बार एसोसिएशन अध्यक्ष लीलाधर दूबे और महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। कचहरी में हुई शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर जिला बार के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कमलेश शुक्ल,वकील परिषद के अध्यक्ष राम प्रसाद तिवारी, महामंत्री नागेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें