फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बने ही किया जा रहा प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना बने और बनने वाले आवासों की मजदूरी दूसरे के खाते में भेजकर निकाल ली जा रही है। इसकी शिकायत आवास लाभार्थी ने करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


बाबागंज ब्लाक की किंधौली ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों को आवास दिये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने सीडीओ से की थी। शिकायत के बाद ब्लाक से टीम गांव जांच करने पहुंची। जांच के दौरान रोहित सरोज पुत्र कंधई, शिवलाल पुत्र मंगल, छोटू पुत्र ओरी, रामचंद्र पुत्र कामता अपात्र पाये गए लेकिन ब्लाककर्मियों की मिलीभगत से तब तक इनके खाते में आवास की धनराशि भेज दी गई। उधर जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी चार अपात्रों के खाते पर रोक लगा दी गई।

आवास की धनराशि खाते में ही है। प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी तथा टीए की मिलीभगत से आवास की मजदूरी की धनराशि बगैर आ वास बने ही ग्रामीणों के खाते मे भेज कर निकाल ली गई। यही नहीं जो आवास बने हैं उसकी भी मजदूरी का पैसा प्रधान के चहेतों के खाते मे भेजकर निकाल लिया गया। आवास लाभार्थी लल्लू प्रसाद पुत्र बाबूलाल, हरिकेश सरोज पुत्र सतऊ, राजकुमारी पत्नी शिवकुमार, गुलाबकली पत्नी रामफेर ने बीडीओ बाबूराम पाल को शिकायती पत्र देकर आवास की मजदूरी का पैसा दिलाने की मांग की है। इस पर बीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें