विकास भवन में पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अयोध्या प्रसाद यादव ने कहा कि सरकारी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ छल कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नही ंकिया जाएगा। 20 दिसंबर तक सरकार पांच सूत्रीय मांगें पूरा नहीं करती है तो 21 दिंसबर को एक लाख सफाई कर्मचारी विधानसभा का घेराव कर सरकार का विरोध करेंगे। जिला संयोजक बृजलाल पटेल व जिला सह संयोजक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि सरकार को मांगों पर विचार करना होगा। इस अवसर पर अमृतलाल प्रजापति, संतोष सरोज, रमेश गौड़, विनोद निर्मल, प्रदीप सरोज, ओम प्रकाश, कंचन सरोज, पन्नालाल, रमा सागर गौतम, तारा मिश्रा, पुष्पा पंाउेय, प्रमिला यादव, भोलानाथ गौतम आदि मौजूद रहे।