कोरोना का हॉटस्पॉट बनी मुंबई में फंसे जिले के 1142 श्रमिक जल्द प्रतापगढ़ आएंगे। सांसद संगमलाल गुप्ता के प्रयास के महाराष्ट्र सरकार द्वारा भेजी गई श्रमिकों की सूची को केंद्र और यूपी सरकार ने एनओसी दे दी है। दो-तीन दिनों में सभी मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रतापगढ़ लाया जाएगा।
प्रतापगढ़ के पांच हजार से अधिक मजदूरों का डाटा तैयार होने के बाद सांसद संगमलाल गुप्ता ने बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री से मुलाकात की थी।
25-25 लोगों का अलग-अलग ग्रुप बनने और थानेवार विवरण जुटाने के महाराष्ट्र सरकार ने 1142 मजदूरों की सूची केंद्र और यूपी सरकार के पास भेजी थी। अब सरकारों ने इसे मंजूरी दे दी है। अगले दो-तीन दिनों के भीतर मुंबई में फंसे श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रतापगढ़ लाया जा सकता है।