4.50 लाख बच्चों को 1021 हेल्थकर्मी पिलाएंगे पोलियो ड्राॅप
- 2296 बनाए गए हैं बूथ, 11 से 15 तक घर-घर जाएगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 4.50 लाख बच्चों को 1021 स्वास्थ्यकर्मी पोलियो ड्राॅप पिलाएंगे।
सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ल ने बताया कि नौ दिसंबर को रैली निकाली जाएगी। दस को बूथ डे मनाया जाएगा। 2296 बूथों पर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाई जाएगी। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि 11 से 15 दिसंबर तक टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाएंगी। इसके लिए 1021 टीमें बनाई गईं हैं। टीम में आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है।