फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बवाल करने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र--
विज्ञापन

चुनाव में बवाल करने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त : डीएम
दुकानों और लाइसेंसधारकों के सत्यापन का चलेगा अभियान
मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए डिग्री कॉलेजों में होंगे कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नवागत डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में बवाल करने वालों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में 21 और पिछले लोकसभा चुनाव में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इसमें जो लोग शामिल हैं, उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। पूरे जिले की 1500 शस्त्र दुकानों और लाइसेंसधारकों का सत्यापन कराने के लिए अभियान चलाने को कहा है।
पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुए डीएम का एजेंडा लोकसभा चुनाव पर केंद्रित रहा। कुशीनगर जिले के रहने वाले डीएम ने बताया कि विशेष सचिव गृह, विशेष सचिव सतर्कता के साथ ही वह संत कबीरनगर जिले में डीएम के पद पर कार्य कर चुके हैं। कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव कराना मेरा मुख्य लक्ष्य है। कर्मचारियों का डाटा अभी तक नहीं फीड कराया गया है। जिले में 18-19 साल के युवा चार प्रतिशत है, जबकि मतदाता सूची में मात्र 0.74 प्रतिशत ही युवाओं का नाम जोड़ा गया है। मतदाताओं कीं संख्या बढ़ाने के लिए 134 डिग्री कॉलेजों में युवाओं को मतदाता बनाए जाएंगे। डीएम ने शुक्रवार से कंट्रोल रूम खुलने का दावा किया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे डीएम
सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ 27 फरवरी को जिले में आ रहे हैं। वह 100 बेड का अस्पताल जनता को समर्पित करेंगे और पूरे केशवराय में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। पूरे केशवराय में अभी जमीन समतल नहीं हो पाई है, इसलिए जीआईसी में पत्थर लगाया जाएगा और बाद में केशवराय में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सीआरओ, दो एसडीएम की मांग
लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने एक सीआरओ और दो अन्य एसडीएम के तैनाती की मांग की गई है। डीएम ने बताया कि एसडीएम लालगंज और सदर का भी तबादला हो गया है। नए एसडीएम की तैनाती हुई है, मगर अभी तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया है।

एडीएम शत्रुघ्न वैश्य ने संभाला कार्यभार
जिले के नये एडीएम शत्रुघ्न वैश्य ने गुरुवार को कार्यभार संभाला। शत्रुघ्न वैश्य ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें