फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून पर काम करने वाले युवक के पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सैलून पर काम करने वाले युवक के पिता से फोन कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रुपये न देने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी। इस पर खोजबीन करते हुए युवक का पिता सैलून पर पहुंचकर हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और युवक के परिजनों को अमेठी जाकर तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन

अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी जितेंद्र गौड़ पुत्र पप्पू गौड़ नगर कोतवाली के मीराभवन स्थित सलमान के सैलून में काम करता था। वह शनिवार को सैलून पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन लौटकर घर नहीं गया। रविवार की सुबह पप्पू के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले ने कहा कि उसका बेटा जितेंद्र उसके कब्जे में है। अगर उसकी जिंदगी चाहते हो तो 10 लाख रुपये का बंदोबस्त करो, वरना जितेंद्र की जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा। यह सुनते ही पप्पू के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने सैलून संचालक सलमान से जितेंद्र को लेकर जानकारी ली। सलमान ने बताया कि शनिवार को सैलून बंद था। वह जितेंद्र के बारे में नहीं जानता।
विज्ञापन

दोपहर में पप्पू कुछ लोगों के साथ बेटे को खोजते हुए सलमान की दुकान पर पहुंचा। वह सैलून संचालक के ऊपर बेटे को छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। जिसके चलते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सिविल लाइन व सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। मामला समझने के बाद पप्पू को रामगंज जाकर तहरीर देने की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें