फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान में 1.10 लाख लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
नया माल गोदाम रोड पर लगे वैक्सीनेशन शिविर में वैक्सीन लगाती नर्स। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण महाअभियान में सोमवार को एक लाख 990 लोगों ने बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। सुबह आठ बजे से ही बूथों पर भीड़ जमा हो गई थी। शाम चार बजे तक टीकाकरण चलता रहा। जिले में सोमवार को पहली बार शासन की ओर से एक लाख 25 हजार लोगों को टीका लगाए जाने के लिए वैक्सीन मुहैया कराई गई थी।
विज्ञापन

रविवार को ही सीएचसी पर वैक्सीन भेज दी गई थी। सोमवार सुबह आठ बजे बूथों पर भीड़ जमा होने लगी। दस बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण अभियान चला। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण बूथों पर पहुंचे एक लाख 990 लोगों को टीका लगाया गया।
दिवंगत महिला को लग गया टीका, प्रमाण पत्र जारी
शहर की एक महिला की मौत होने के नौ दिन बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगा दिया। इतना ही नहीं वैक्सीन लगाए जाने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शहर के पल्टन बाजार मोहल्ला की रहने वाली अमरावती मिश्र ने 20 मार्च को कोरोना का टीका लगवाया था।
विज्ञापन

18 सितंबर को अमरावती मिश्र का निधन हो गया। 27 सितंबर को उनको दूसरी डोज लगाई जानी थी। अमरावती के परलोक सिधारने के बावजूद हेल्थ वर्करों ने दूसरा टीका लगा दिया। प्रमाण पत्र जारी होने और मोबाइल पर मैसेज आने के बाद परिवार के लोग दंग रह गए। उन्होंने सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें