फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर के लिए पोर्टल शुरू, अब आसानी से बनवा सकेंगे पहचान पत्र

Tue, 09 Feb 2021 06:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Fariha Zahin Faaris (Twitter)
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर यानी किन्नरों के अधिकारों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल तैयार किया है। इसकी मदद से किन्नर आसानी से अपना पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा तैयार किए गए इस पोर्टल से ट्रांसजेंडरों के अधिकारों की रक्षा होगी तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिलेगा। वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ट्रांसजेंडर पहचान पत्र बनाने के लिए शासन का आदेश आया है। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा।

अधिकारी ने बताया कि हमेशा से ही किन्नरों को समाज का हिस्सा बनने व पहचान के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है, अब इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए व उनका पहचान पत्र जारी करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल जारी करने का उद्देश्य शासन प्रशासन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें