फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश: गरीबों को हर हाल में मिलेंगी मेडिकल सुविधाएं

Wed, 03 Jul 2013 04:49 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विंग की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीबों को आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्साएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है।
विज्ञापन


एम्बुलेंस सेवा इसी की एक कड़ी
हमने धूल खा रही 108 सेवा वाली एम्बुलेंस को चलवाया। अब 102 एम्बुलेंस सेवा को भी शुरू करने के लिए कैबिनेट में अनुमति दे दी है। इससे हर जरूरतमंद को अच्छे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने 125 अल्ट्रासाउंड मशीनों का लोकार्पण भी किया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा से 7.20 लाख प्रसव के ही मामले अस्पताल पहुंच गए हैं। इसी को देखते हुए 102 सेवा सिर्फ गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए ही शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश मे खुलेंगे कई वातानुकूलित अस्पताल
उन्होंने कहा कि बलरामपुर अस्पताल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तो सिर्फ एक शुरुआत है। पूरी तरह वातानुकूलित इस तरह के अस्पताल पूरे प्रदेश में खुलेंगे। जहां गरीबों को भी नि:शुल्क इलाज मिलेगा। राज्य सरकार ही इस पूरे अस्पताल का खर्च वहन कर रही है।

इस मौके पर चिकित्सा राज्य मंत्री शंखलाल मांझी, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रवीर कुमार, एनआरएचएम निदेशक अमित घोष, डीजी हेल्थ डॉ. डीके गुप्ता, डीजी फैमिली वेलफेयर डॉ. डीके श्रीवास्तव, निदेशक बलरामपुर डॉ टीपी सिंह, सीएमओ डॉ एसएनएस यादव मौजूद थे।

गिनाईं अपनी उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आते ही हमने घोषणा पत्र को लागू करना शुरू कर दिया है। गरीबों को मुफ्त इलाज, उत्कृष्ट कोटि की दवाएं दी जा रही हैं।

उपचार और बीमारियों का पता लगाने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। सरकार बनने के 15 माह में ही स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार के परिणाम सामने आने लगे हैं।

माया सरकार को कोसा भी
प्रदेश भर में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी बन रही हैं। इसलिए उद्घाटन और लोकार्पण का दौर अब चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो गई थी लेकिन अब उन्हें फिर से दुरुस्त किया जाएगा।

खुलेंगे कई बंद पड़े मेडिकल कॉलेज
मुलायम सिंह यादव के समय शुरू किए गए मेडिकल कॉलेज, गंगा सहित कई अन्य नदियों पर बन रहे पुलों के निर्माण को रुकवा दिया गया था।

अब फिर से उन्हें शुरू किया जा रहा है। कन्नौज मेडिकल कॉलेज को शुरू करा दिया गया है। आजमगढ़ और जालौन के मेडिकल कॉलेज भी जल्दी ही शुरू हो जाएंगे। पैरामेडिकल कॉलेज भी जल्दी ही शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें