फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पॉलीटेक्निक का चौंकाने वाला रिजल्ट जारी

Wed, 19 Jun 2013 01:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2013 के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


सभी 11 ग्रुप के 58 पाठ्यक्रमों को मिलाकर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में 96.51 फीसदी अभ्यर्थी क्वालीफाई घोषित किए गए हैं।

बीते सालों के मुकाबले बदली पॉलीटेक्निक नतीजों की इस तस्वीर ने सभी को चौंका दिया है।

इस बार के नतीजों में आरक्षित संवर्ग के अभ्यर्थियों का जलवा रहा है। 11 में से 6 ग्रुप में आरक्षित संवर्ग के अभ्यर्थियों ने टॉप किया है। वहीं राजधानी और इलाहाबाद के अभ्यर्थियों ने तीन-तीन, कानपुर के दो, मेरठ, वाराणसी और झांसी के एक-एक अभ्यर्थी ने अपने ग्रुप में सर्वोच्च स्थान पाने में सफलता हासिल की है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट परिषद की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2013 में बीते सालों के मुकाबले करीब 44 हजार अतिरिक्त अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल कुल 5,19,075 में से 5,00,981 को अर्ह घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ग्रुपों में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू की जाएगी। इस बार अभ्यर्थियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए प्रदेश भर में 56 हेल्प सेंटर बनाए गए हैं। जहां ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें