उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में यूपी पुलिस का एक और दागदार चेहरा सामने आया है। छेड़छाड़ से तंग छात्रा कई बार थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। आज उस छात्रा ने खुद को आग लगा दी। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले छात्रा के साथ छेड़छाड़ ह़ुई थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाए समझौते का दबाव बनाने लगी। परिजनों ने बताया कि पुलिस स्थानीय सपा नेता के भाई के साथ रात में समझौता कराने के लिए पहुंची थी। इसी बात को लेकर छात्रा ने सुबह खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
युवती की हालत को नाजुक देख उसे दिल्ली रैफर किया गया है। मामले का खुलासा होते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि अमर उजाला ने कुछ समय पहले भी चेताया था कि स्थानीय पुलिस संगीन मामलों में कार्रवाई करने की बजाए समझौते कराने में जुटी है।