लंदन में हुए विंबलडन के फाइनल में टॉस करने वाली ‘स्माइल’ गर्ल पिंकी कल
बुखार से तड़पती रही। उसके गांव के आस-पास कोई मेडिकल फेसिलिटी न होने से
उसे पूरी रात रोना पड़ा।
उसके गांव छोटी खोरिया के आसपास चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध न होने की वजह से उसे रात यूं ही गुजार देनी पड़ी।
सुबह पिता राजेंद्र सोनकर उसे साइकल से 10 किलोमीटर दूर स्थित अहरौरा सीएचसी ले गए, तब जाकर उसको दवा मिली। वहां जब डॉक्टरों ने जांच किया, तब पता चला कि पिंकी को वायरल हो गया है।
डॉक्टरों ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं। पिंकी जल्द ही ठीक हो जाएगी।
पिंकी लंदन में विंबलडन के फाइनल का टॉस करने के बाद 10 जुलाई को ही अपने गांव लौट आई थी।