फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 23 Oct 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक अजयपाल फाइल फोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अलकथान में बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बाहर खेत में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। परिजन ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अलकथान निवासी अजयपाल (32) पुत्र ठाकुरदास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे धान काटने के लिए दरांती लेकर घर से निकले थे।
दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने गांव से लगभग 300 मीटर दूर खेत में शीशम के पेड़ से प्लास्टिक की पतली रस्सी के सहारे उसका शव लटका देखा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक अजयपाल फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें