पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 बालक/ बालिका नेटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के चार मैच खेले गए। सेमीफाइनल मैच में पूर्व माध्यमिक स्कूल कुंवरपुर और राम इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतिद्वंदी टीमों को पराजितकर का फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। इधर, बालिका वर्ग में भी चार मैच खेले गए।
जिला नेटबॉल स्पोर्टस एसोसिएशन और जिला खेल कार्यालय की ओर से शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और सौरभ सक्सेना ने किया। शुरूआत बालक वर्ग से हुई। पहला मैच कोहिनूर क्लब और एसएन इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ। इसमें एसएन कॉलेज की टीम 4-3 से विजयी रही। दूसरे मैच में राम इंटर कॉलेज ने अशोक पब्लिक स्कूल को 3-1 से हराया। तीसरे मैच मेें गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल ने स्टेडियम की टीम को 5-3 से हराया। चौथा मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर ने वाई से जीता। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर ने एसएन इंटर कॉलेज टीम को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में राम इंटर कॉलेज ने मॉम्स प्राइड टीम को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
इसके बाद बालिका वर्ग के मैच शुरू हुए। पहले मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर ने अशोक पब्लिक स्कूल की टीम को 3-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में मॉम्स प्राइड टीम ने स्टेडियम टीम को 3-2 से हराया। तीसरे मैच में कोहिनूर क्लब ने सेंट अली पब्लिक स्कूल की टीम को 3-1 से पराजित किया। शेष मैच शनिवार को खेले जाएंगे। कोच सैय्यद आबिद अली, शिवम कटियार, प्रगति सिंह, मुजाहिद अली, करिश्मा सोनकर निर्णायक की भूमिका में रहे।