फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार दोपहर मौत हो गई। युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्ला पहलवान निवासी मुकेश (32) पुत्र पोथीराम 10 अक्तूबर को गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर ग्राम गढ़ा जंगल के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल से कोतवाली पुलिस को युवक की मौत की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस ने मेमो मिलने के बाद गजरौला थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को मामले में वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


भर्ती मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

मुकेश की मौत के बाद बुधवार को जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी हालत बिगड़ी। हालांकि जिला अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराने का परिजनों को आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें