शीशगढ़। ग्राम बंजरिया में युवक सोमवार दोपहर नदी पार करते समय गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। नदी के पास से युवक की चप्पलें और खाने का टिफन मिला है l
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम बंजरिया निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार सोमवार दोपहर 3:30 बजे बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे। तभी गांव के पास स्थित बहगुल नदी को पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में आकर गहराई में चले गए और डूब गए। वहां मौजूद ग्रामीण बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अनिल के परिवार में तीन छोटे-छोटे बच्चे, दो भाई, पत्नी हैं।
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम से संपर्क साधा गया है। बुधवार को रेस्क्यू कराया जाएगा।