फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर बेहोश मिला युवक, जहर देने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव ढकिया नथा निवासी रामऔतार का 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार गांव के बाहर मंगलवार शाम बेहोशी की हालत मिला था। परिजन इलाज के लिए उसे बरेली ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजन पर जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने के गांव ढकिया नथा निवासी तिलक राम ने बताया कि उसके भतीजे अनिल कुमार का एक युवती से प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था। कई बार युवती अनिल के घर आई। हर बार उसको समझा बुझाकर भेजा दिया जाता है। युवती के परिजन अनिल ने रंजिशन रखने लगे थे। मंगलवार को फिर युवती अनिल के घर पहुंच गई। इससे उसके चचेरा भाई उसको ले गया था। बाद में करीब छह बजे सूचना मिली की अनिल गांव के बाहर बेहोशी हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचे ओर इलाज के लिए उसे नवाबगंज लेकर गए, मगर डाक्टर ने मना कर दिया। इस पर उसे बरेली के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों को युवती के परिजन पर जबरन जहर खिलाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन बोले- पुलिस ने बदलाई तहरीर
मृतक के परिजन ने बताया कि पुलिस को नामजद तहरीर दी गई थी। मगर पुलिस ने वह तहरीर नहीं ली और दूसरी तहरीर लिखवाई थी। जबकि आरोपियों को गिरफ्तार करने बात कही तो बाद में नाम बढ़ाने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक ने जहर खाया था। जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे तो गांव वालों ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को मांगा था। इसके बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित जो तहरीर देता है उसकी के आधार पर कार्रवाई की जाती है। युवक के मामले में जो भी परिजन ने तहरीर दी है। उसी पर कार्रवाई कराई जाएगी। - लल्लन सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें