फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर के 11,669 मतदाताओं के घर पहुंचे वोटर कार्ड, 298 वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मतदान 23 फरवरी को है। मतदाता तैयार हैं। इस बार 11,669 मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड डाक से घरों को भेजे गए हैं। इसमें 298 ऐसे मतदाता ऐसे है जिनके पते डाकिए को नहीं मिले। डाकघर से 298 वोटर कार्ड वापस लौट आए। इनको बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के घर पहुंचाने का प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के अभियान में विधानसभा क्षेत्र में 11,997 नए वोटर बनाए गए। इसमें 11669 वोटरों को पहली बार रजिस्टर्ड डाक से मतदाता पहचान पत्र (एपिक कार्ड) भेज गए। इसमें से 298 अधिक मतदाताओं के पते डाकियों को नहीं मिले। दरअसल, डाक से भेजे गए इन मतदाता पहचान पत्रों पर मोहल्लों और गांव के नाम पड़े थे। मोहल्ला या गांव बड़ा होने पर कोशिश के बाद भी डाकिया उनके घरों तक नहीं पहुंच सके। परिणाम स्वरूप मतदता पहचान पत्र वापस तहसील आ गए।
जिम्मेदार कर्मचारियों ने संबंधित वोटर तक पहचान पत्र न पहुंचने का कारण जानकार कुछ वोट पहचान पत्रों के लिफाफों पर मोहल्ला/ गांव के साथ मतदान केंद्र का भाग संख्या डालकर दोबारा डाक से संबंधित मतदाताओं को भिजवाया। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 300 मतदाता पहचान पत्र मतदाताओं का पता न मिलने से उप डाकघर से वापस मिले थे। इनको अब बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के घरों तक पहुंचवाने का काम शुरू किया है। शीघ्र ही सभी मतदाताओं को उनके घरों पर मतदता पहचान पत्र मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें