फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
छत्रपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से ही मिला। पत्नी ने नशे में कमरे में लेटे होने के दौरान मौत की बात कहीं। वहीं, मृतक के चचेरे भाई ने घटना के एक दिन पूर्व ससुरालियों पर मारपीट करने की बात कहते हुए आरोप लगाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम करनापुर निवासी 32 वर्षीय छत्रपाल मजदूरी करता था। पत्नी मोरकली का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह चारा काटने के लिए खेतों की ओर गई। पति छत्रपाल नशे की हालत में घर के कमरे में लेटे थे। जब वह दो घंटे बाद घर लौटी तो छत्रपाल को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध थे। इससे परिजनों में हलचल रही। आसपास के लोगों ने आकर देखा तो छत्रपाल की मौत होने की बात सामने आई। वहीं, मृतक के चचेरे भाई विजनेश का कहना है कि मंगलवार सुबह उसने छत्रपाल को घर के बाहर गली में घूमता देखा था। उसने आरोप लगाया कि घटना के एक दिन पहले छत्रपाल की उसके ससुर और पत्नी के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना को ही उसकी मौत का कारण बताया।
सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 10 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद

छत्रपाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें